नबी के चाहने वाले खुदा की बात करते है, खुदा वाले मोहम्मद मुस्तफा की बात करते है
श्रीरामपुर (प्रतिनिधि) : तहरीके क़ुरान व सुन्नत और अल-बदर ग्रुप की जानिब से श्रीरामपुर की सरजमीं पर मिल्लत की इस्लाह के लिए एक अज़ीमुश्शान प्रोग्राम रखा गया है. कई नौजवान ज़िम्मेदार इस प्रोग्राम की कामयाबी के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है. इस प्रोग्राम की खास बात ये है की हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ़्ती सय्यद वसीम कादरी अज़हरी साहब इस प्रोग्राम में तशरीफ़ ला रहे है. जिस के मद्देनज़र श्रीरामपुर के नौजवानो में ख़ुशी की लहर देखने मिली है. इसके पहले भी मुफ़्ती साहब ने श्रीरामपुर में माशरे की इस्लाह के लिए बेहद बड़ी खिदमत को अंजाम दिया है.
इन्ही सभी बातो के मद्दे नज़र बरोज़ जुमा ०३ फ़रवरी २०२४ को बाद नमाज़े ईशा फैजाने मदीना मस्जिद, मिल्लत नगर में सवाल जवाब का सिलसिला रखा गया है.
और बरोज़ सनीचर ०४ फ़रवरी २०२४ को सेक्टर नंबर १, मिल्लत नगर पुल के पास एक अज़ीमुश्शान जलसे की तैयारी की गयी है.
लेहाज़ा श्रीरामपुर शहर और ऐतेराफ़ के सभी साहिबे ईमान से गुज़ारिश है की इस प्रोग्राम में शिरकत फरमाकर सवाबे दारैन हासिल करे और नौजवानो की इस मेहनत को कामयाब करे.
ऐसी अपील तहरीके क़ुरान व सुन्नत और अल-बदर ग्रुप की जानिब से की गयी है.






