पर इसी रमजान के महीने में कई मुसलमानो की ज़िन्दगी बद से बदतर नज़र आरही है, उन्हें अपने घर छोड़ कर जाने की नौबत आरही है और ये सब हो रहा है श्रीरामपुर की सरज़मीं पर.
मामला ये है की मिल्लत नगर पुल के पास गटर चोकउप होने की वजह से कई लोगो के घरो में, गटर का पानी घुस आया है, और ये गन्दा पानी, गिलाजत, बदबू में यहाँ के मुसलमानो के साथ साथ सभी नागरिको को रहना पड़ रहा है.
जब यहाँ के लोगो से बात की गयी तो उन्होंने बताया की हमेशा से ही हमें ये मुश्किल झेलनी पड़ती है, नगर पालिका के कुछ लोग आते है, देखते है और चले जाते है, हमें कई बार इसी तरह की गन्दगी को झेलना पड़ता है.
हलाकि जब हमारी टीम वहा पहोची तब भी वहा नगरपालिका से कोई मौजूद नहीं था.
बतादे की, इस इलाके में कई बुज़ुर्ग, छोटे बच्चे भी रहते है, और इस गन्दगी से सभी की ज़िन्दगी को बहोत बड़ा खतरा पैदा होचुका है.
और रमजान के इस पाक महीने में नमाज़, रोज़ा और तिलावत ऐसी सभी चीज़े यहाँ के मुसलमान इसी गन्दगी, बदबू और गिलाजत में अदा कर रहे है और बड़ी मुसीबत में है.
यहाँ रोड और ग़टर दोनों पानी की वजह से एक हो चुके है, छोटे बच्चो का यहाँ से आना जाना है, कही किसी बच्चे का पैर फिसल का गटर में जा गिरे या कोई अनहोनी हो तो इसके ज़िम्मेदार नगर पालिका प्रशासन होगी ऐसा यहाँ के नागरिको का कहना है.
आपको बतादे की यहाँ स्ट्रीट लाइट भी है और उसपर लाइट की वायर भी लटक रही है, और लाइट का कोई भी प्रॉब्लम होता और तारे पानी से टकराये तो पुरे पानी में करंट फ़ैल सकता है.
साथ ही साथ गंदगी से होने वाली बीमारियो का खतरा भी दिन बढ़ीं बढ़ता जारहा है.
सामाजिक कार्यकर्ते अजहर भाई शेख (ABS) इन्होने जब नगरपालिका प्रशासन से मालूमात लेनी चाही तो पता चला की राजेश कंधारे जो की इस इलाके के सफाई प्रमुख (मुकादम) है वो बीते दो दिनों से छुट्टी पर है और कॉल भी नही उठा रहे, इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए अजहर भाई शेख (ABS) जल्द ही नगरपालिका प्रशासन से इस मुकादम को बर्खास्त करने को मांग करने वाले है.
लेहाज़ा श्रीरामपुर नगरपालिका प्रशासन नींद से जागे और इस इलाके पर खास ध्यान दे कर यहाँ से गन्दगी को हटाया जाये, ऐसी मांग यहाँ रहने वाले आम नागरिको ने की है.










