कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके मुस्लिम और जमाती कार्यकर्ताओं से अपना ब्लड प्लाज्मा दान करने की अपील : मौलाना साद साहब - Mohsin e Millat Old

Breaking

जाहिरात

LightBlog

-----------------------------------------------------

LightBlog

-----------------------------------------------------

LightBlog

-----------------------------------------------------

LightBlog

-----------------------------------------------------

LightBlog

Wednesday, 22 April 2020

कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके मुस्लिम और जमाती कार्यकर्ताओं से अपना ब्लड प्लाज्मा दान करने की अपील : मौलाना साद साहब

तब्लीगी जमात के मुखिया मौलानामुहम्मद साद कंधालवी ने कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके मुस्लिम और जमाती कार्यकर्ताओं से अपना ब्लड प्लाज्मा दान करने की अपील की है।


ताकि उन लोगों को फायदा हो सके जो इस बीमारी से संक्रमित हैंऔरउनका इलाज चल रहा है।तब्लीगी जमात पर आरोप है कि लॉकडाउन के बाद भी मरकज के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए करीब दो हजार लोगों को मस्जिद में एक साथ रखा।



पैगंबर मोहम्मद (PBUH) की सुन्नत का पालन करें
प्लाज्मा दान करने के लिए बीमारी से उबरने वालों से आग्रह करते हुए, मौलाना साद ने कहा “यह आवश्यक है कि ऐसे लोग जो अब इस बीमारी से ठीक हो गए हैं, उन्हें उन लोगों को रक्त प्लाज्मा दान करना चाहिए जो अभी भी बीमारी से लड़ रहे हैं और इलाज कर रहे हैं।” उन्होंने मुसलमानों से पैगंबर मोहम्मद (PBUH) की सुन्नत का पालन करने का आग्रह किया।
भाास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इसके अलावा, कार्यक्रम में शामिल लोगों की वजह से देश के कई हिस्सों में कोरोना फैला।
साद ने मंगलवार देर रात एक पत्र जारी किया। इसमें बताया कि वह और उनके संस्थान के अन्य सदस्य सेल्फ क्वारैंटाइन हैं। सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
उन्होंने कहा कि जमात के उन सभी सदस्यों को आगे आना चाहिए, जो इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। मानवता के लिए उन्हें अपना ब्लड डोनेट करना चाहिए और समाज और सरकार की मदद करना चाहिए।कंधालवी ने इससे पहले अपने अनुयायियों से रमजान के महीने के दौरान अपने घरों में ही नमाज अदा करने की अपील की थी।
मार्च के महीने में निजामुद्दीन स्थित मरकजी मस्जिद में तब्लीगी जमात का धार्मिक कार्यक्रम हुआ था। इसमें देश और दुनिया से करीब पांच हजार जमाती शामिल हुए थे।
ये देश के 24 से ज्यादा राज्यों से आए थे। विभिन्न राज्यों में इनके टेस्ट पॉजिटिव आए थे। इसके बाद से मुहम्मद साद लापता हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले दिनों कहा था कि देश में कुल संकमितों मामलों में से 30 फीसदी केस जमातियों की वजह से बढ़े। रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि निजामुद्दीन के मरकज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विदेश से आए यात्रियों के कारण कोरोना वायरस का प्रसार बेहद तेजी से हुआ।
दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने 31 मार्च को मौलाना साद समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। उधर,प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी साद और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है।

LightBlog

Pages